मेरठ: परतापुर क्षेत्र में गद्दा फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप,2 Km तक धुआं दिख रहा,मजदूरों के फंसे होने की आशंका
Meerut, Meerut | Jul 13, 2024 मेरठ की एक गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लगी। मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ है। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर है। पानी की बौछार डाली जा रही है।थोड़े-थोड़े वक्त पर फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल के ड्रम में ब्लास्ट हो रहे हैं। यह घटना परतापुर क्षेत्र के काशी इंडस्ट्रियल एरिया की है।