मांझी नगर पंचायत के दुर्गापुर निवासी तथा सीमा सड़क संगठन में तैनात 55 वर्षीय हवलदार राम उग्रह पंडित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।बताया जाता है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तैनात जवान की यूपी की बरेली स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में मौत हो गई ।परिजनों ने आशंका जताई है कि नशाखुरानी गिरोह ने उन्हें बेहोश कर उनके खाते से 49,500 निकाल लिए और हत्या कर दी।