राघोगढ़: NH-46 रुठियाई टॉयलेट ब्लॉक के पास सड़क हादसे में ट्रक ने व्यक्ति को रौंदा, मौके पर मौत
राघोगढ़ के धरनावदा थाना क्षेत्र में रुठियाई टॉयलेट ब्लॉक के पास भीषण सड़क हादसा सामने आया है। 8 मार्च को थाना प्रभारी प्रभात कटारे ने बताया, 7 8 मार्च की रात सड़क क्रॉस कर रहे ग्राम सारसवेह थाना धरनावदा निवासी चिंटू बंजारा को ट्रक ने रौंद दिया, मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने 8 मार्च को पोस्टमार्टम करा कर मामला जांच में लिया है। परिजनों ने घटना पर हंगामा किया।