प्रखंड क्षेत्र के घोरदौड़ पंचायत स्थित महादेवा स्थान के प्रांगण में पौष पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय शिव परिचर्चा का आयोजन मेला कमिटी के द्वारा किया गया। जिसमें जिले भर से शिव शिष्य परिवार के सदस्यों ने भाग लेकर परिचर्चा को सफल बनाया। जिले के गुरु स्वरुप परमेश्वर भाई सहित अन्य शिव शिष्यों सहित दूर दराज से आए शिव भक्तों के द्वारा भव्य शिव चर्चा किया गया।