नूह: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रवा गांव के पास सड़क हादसे में एक परिचालक की हुई मौत
पुलिस को दी शिकायत में जयराम गुर्जर निवासी कुम्भावास जयपुर ने बताया कि उनका भाई बद्री गुर्जर (30) रोहिताश के साथ ट्रक पर कंडक्टर था। गत 16 अगस्त को दोनों भीलवाड़ा से गाड़ी में माल लोड कर फरीदाबाद के लिए निकले थे। देर रात दोनों दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव रवा के समीप पहुंचे तो सामने चल रहे एक ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए।