ठठिया थाना क्षेत्र के ककरघटा के बाद औसेर के करसाह गांव में भी लोगों का मतांतरण कराने का धंधा करीब आठ वर्ष से चल रहा था। रविवार को सतसंग के बहाने लोगों को इकट्ठा किया जाता और फिर आर्थिक सहायता का झांसा देकर लोगों के हाथ में बाइबिल थमाकर मतांतरण कराया जा रहा था। इसको लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सतसंग करते लोगों को पकड़ लिया।