नानपारा: बाबागंज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा घायल, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसभरिया निवासी अन्नू देवी 60 वर्ष बीते रविवार की देर शाम किसी कार्य से बाबागंज जा रही थी इस दौरान नानपारा रुपईडीहा मार्ग पर करते समय तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी हादसे में अन्नू गंभीर रूप से घायल हो गई उन्हें सीएचसी चरदा ले जाया गया जहां इलाज के दौरान गंभीर हालत देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सोमवार को जानकारी दी गई।