मंदसौर: चलें बूथ की ओर" अभियान के दौरान कलेक्टर ने वोटर इनफॉरमेशन स्लिप वितरण कार्य का जायजा लिया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव एवं सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम ने चलें बूथ की ओर" अभियान में जनपद पंचायत भानपुरा में भाग लिया। अभियान के दौरान कलेक्टर ने वोटर इनफॉरमेशन स्लिप वितरण कार्य का जायजा लिया। चतुर्थ चरण में मतदान वाले लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में आज 7 मई से "चलें बूथ की ओर" अभियान चलाया गया है।