अपराध नियंत्रण और बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन बस्ती सभागार में यक्ष ऐप के संचालन को लेकर ट्रेनिंग प्रोग्राम एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने की, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त एवं समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।