मोदीनगर: निवाड़ी में दबंगों ने मां बेटी के साथ मारपीट की पीड़िताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
शहजादी द्वारा थाना निवाड़ी पर यह सूचना दी गयी कि शाम को उनके गांव का हैदर व एक अन्य द्वारा उनके व उनकी पुत्री के साथ मारपीट की गयी। इस सूचना के आधार पर थाना निवाड़ी पर एनसीआर पंजीकृत किया गया, जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर समुचित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियोग पंजीकृत किया, आरोपी हैदर को हिरासत में लिया गया है