जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हहिगंज ओवर ब्रिज पर सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आरा से जगदीशपुर आ रहे थे। तभी दुल्हिनगंज के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार जगदीशपुर नगर के वार्ड नंबर 17 निवासी प्रिय रंजन मिश्रा उर्फ ऋषि बाबा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।