इंदरगढ़: सोशल मीडिया पर रायफल के साथ पोस्ट करना युवक को पड़ा महंगा, इंदरगढ़ पुलिस ने सूरापारा से किया गिरफ्तार
दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले में हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। सेंवढ़ा एसडीओपी अजय चानना के मार्गदर्शन में इंदरगढ़ थाना प्रभारी गौरव शर्मा एवं उनकी टीम ने रायफल के साथ पोस्ट करने वाले युवक को पकड़ लिया है।