बागपत: मीतली गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर, निजी अस्पताल में कराया भर्ती
सोमवार को करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार मीतली गांव निवासी सुरेंद्र के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। आनन फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर, कोतवाली बागपत प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।