आरा: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कोईलवर एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच अप लाइन पर ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक की मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 6, 2025 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कोईलवर एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच अप लाइन पर सुबह ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी गई। सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया