फारबिसगंज: श्री दादी जी महिला मंडल द्वारा दो दिवसीय श्री राणी सती भादो महोत्सव का शुभारंभ
श्री दादी जी महिला मंडल द्वारा दो दिवसीय श्री राणी सती भादो महोत्सव का शुभारंभ किया गया. गुरुवार को 11 बजे एक शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा. इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कार्यक्रम को लेकर फारबिसगंज में उत्साह का माहौल देखा गया.