आरा: भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र के चौकीपुर गांव में बुधवार की शाम आपसी विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को चाकू मार दी।
Arrah, Bhojpur | Mar 13, 2024 भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र के चौकीपुर गांव में बुधवार की शाम आपसी विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को चाकू मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक गजराजगंज थाना क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी श्याम जीवन पासवान का 25 वर्षीय पुत्र करण पासवान है।