लोधरा गांव के रामचंद्र राणा ने पत्नी खुशबू देवी को 2 बच्चे के साथ भगाने की शिकायत रविवार शाम 7 बजे थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित पति ने बताया वो गिरिडीह में मजदूरी करता है और पत्नी बच्चों संग घर में थी व बीते शनिवार की दोपहर दोनों बच्चों संग भाग गई। सास व साला संग थाने आए पति ने ससुराल के बगल गांव के गुड्डू ठाकुर पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।