सहदेई बुजुर्ग: रामनवमी पर गंगा में हादसा: लापता युवती का शव बरामद, दूसरी की तलाश जारी
वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के गनियारी में रामनवमी के दिन गंगा नदी में हुए दर्दनाक हादसे में लापता 22 वर्षीय सोनी कुमारी का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, दूसरी लापता युवती की तलाश अब भी जारी है।जानकारी के अनुसार, रामनवमी के अवसर पर गंगा स्नान के दौरान यह हादसा हुआ था, जिसमें तीन युवतियां नदी में डूबी थी।