लाडपुरा: उद्योग नगर इलाके में सड़क पर खड़े युवक को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, हुई मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
Ladpura, Kota | May 4, 2025 शहर के उद्योग नगर इलाके में गत 30 अप्रेल को सड़क के किनारे खड़े युवक को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।घटना में घायल युवक की रविवार सुबह 7 बजे करीबन इलाज के दौरान एमबीएस अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने बताया कि 30 अप्रेल को मुकेश लुहार जेके फेक्ट्री गेट के निकट खड़ा था उसको तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।