रायबरेली: भारत विकास परिषद के तत्वाधान में पर्यावरण रैली निकालकर किया गया आम जनमानस को जागरूक
उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण महाभियान में सहयोग के क्रम में शहर के प्रभूटाऊन स्थित राइज़िंग चाइल्ड स्कूल परिसर में इनरव्हील क्लब और भारत विकास परिषद के द्वारा जहां पौधारोपण किया गया,वहीं राइज़िंग चाइल्ड स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण रैली निकालकर आम जनमानस को छायादार पौधे लगाने और उन्हें बचाने का संदेश दिया।