आरा: ऑटो पलटने से जख्मी युवक की सदर अस्पताल में हुई मौत, परिजनों का आरोप- नाजुक हालत के बावजूद नहीं हुआ इलाज
Arrah, Bhojpur | Feb 12, 2026 ऑटो पलटने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों के द्वारा बताया गया कि सदर अस्पताल लाने के बाद उसे किसी प्रकार का ट्रीटमेंट नहीं किया गया जिसके वजह से उसकी मौत हुई है।मृतक काउप गांव का निवासी था जो गड़हनी से अपने गांव जा रहा था।