मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में स्मैक ना बेचने की सजा मौत कहा और 10 साल के बच्चे को ट्रांसफार्मर में धकेल दिया, हालत गंभीर
Meerut, Meerut | Apr 9, 2024 ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में इस्मेकियों का आतंक इस कदर है कि चरस की पुड़िया बेचने से इंकार करने पर स्मेकियोंं ने 10 साल के बच्चे को ट्रांसफार्मर के अंदर फेक दिया, जिसके कारण बच्चा करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।बच्चे की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शिकायत के बाद भी थाना पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नही कर रही है।