भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। वीकेंड के कारण मार्ग पर जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन भारी वाहनों का आवागमन अस्थाई रूप से रोक दिया। यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से आने वाले भारी वाहनों को खैरना बाजार से पहले ही रोका।