सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खीरी थाना क्षेत्र के ओयल पावर हाउस के पास पुलिया के नीचे पानी में उतरता हुआ एक अज्ञात युवक का शव स्थानीय लोगों को दिखाई दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त इंद्रपाल पुत्र किशोरी लाल निवासी एकता नगर ओयल के रूप में हुई है।