आमोखर ग्राम में रविवार सुबह श्री श्री भागवत यज्ञ एवं सप्ताहिक देवी भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा सह जलभरी का आयोजन हुआ। जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 9 मार्च से शुरू यज्ञ 15 मार्च तक संचालित किया जाएगा। जिसको लेकर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से देवी भागवत पाठ, 9 बजे से यज्ञ हवन तथा संध्या 6 बजे से प्रवचन का संचालन सुनिश्चित है।