झांसी: झांसी रोडवेज के क्षेत्रीय कार्यालय में 15 अप्रैल को महिला परिचालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला लगेगा
Jhansi, Jhansi | Apr 9, 2025 झांसी रोडवेज के क्षेत्रीय कार्यालय में 15 अप्रैल को संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती का रोजगार मेला लगेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन ने प्रदेश में पांच हजार महिला परिचालकों की रोडवेज में भर्ती का फैसला लिया है। इसके तहत झांसी, ललितपुर व जालौन के लिए महिला परिचालकों की भर्ती क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में प्रस्तावित है।