फतेहाबाद: बीघड़ रोड पर मेहता टिंबर स्टोर पर फायरिंग मामले में आरोपी ने कहा निशा के कहने पर उसने की थी फायरिंग, आरोपी को भेजा जेल
मेहता टिम्बर स्टोर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस रिमांड पर आरोपी रामनिवास निवासी मानावाली ने स्वीकार किया है कि उसने निशा पत्नी ललित मोहन के आदेश पर निशा के पति ललित, देवर युधिष्ठिर व सास प्रवीन पर गोली चलाई। रामनिवास ने अपने बयान मे कहा है कि उसकी और उसके दोस्त धीरज की निशा के पिता रूलीचंद से जान पहचान थी। निशा ने कहा ललित के साथ उनका विवाद चल रहा है।