बैतूल नगर: चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन जैन मंदिर में
शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर बैतूल गंज में श्री सैतवाल दिगंबर जैन समाज संगठन एमपी एवं छत्तीसगढ द्वारा राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों एवं बड़ों ने बड़े उत्साह से भाग लिया. तीन वर्गों मे आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषित किए गए जिन्हें पुरस्कार पर्युषण पर्व के समापन के दिन दिया जाएगा