डुमरांव में दो छात्रों के अचानक लापता हो जाने के 24 घंटे बाद भी उनकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं पाई है जिससे उनके परिजनों में चिंता और भय का माहौल बन गया है। दोनों बच्चों के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।