बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप एक ग्राम रोजगार सेवक पर लगा है। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम हेमपुरा निवासी भगवान दास ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए बताया कि वर्ष 2022 में भूता थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया निवासी शिव सहाय ने उन्हें और उनके दो भाइयों को नौकरी लगवाने का झांसा दिया।