कवर्धा: बिरकोना राशन दुकान के सेल्समैन को हटाने की मांग को लेकर रहमान कांपा के ग्रामीण पहुंचे DM कार्यालय,DM ने दिया आश्वाशन
कबीरधाम जिले के बिरकोना राशन दुकान के सेल्समैन के रवैए से ग्रामीण बेहद परेशान है। इन ग्रामीणों को शासकीय राशन दुकान के बजाय बाजार से पैसों में चावल लेकर भोजन पकाना पड़ रहा है।दरअसल रहमानकाँपा के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। और कलेक्टर को ज्ञापन देकर सेल्समैन को हटाने की मांग किया है। वहीं कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।