बारा: बारा तहसील क्षेत्र में बे-मौसम बारिश ने खेतों में खड़ी फसल को किया प्रभावित, किसानों की चिंता बढ़ी
यमुनानगर के बारा तहसील क्षेत्र में आज बुधवार भोर करीब 05:00 के आसपास से हुई बे-मौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं व अन्य फसलें प्रभावित होने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है, जिससे वे काफी परेशान नजर आ रहे हैं।