मुरादाबाद: शिवसेना और व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ बुध बाजार से डीएम कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च
मुरादाबाद में व्यापारियों ने शिव सेना के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ सभी दुकानों का बंद करवाकर बुध बाजार चौराहे से लेकर जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा है। यह पैदल मार्च निगम द्वारा 30% किराया बढ़ाए जाने और प्रकाश बेकरी सील करने को लेकर निकाला गया है।