सासाराम: रोहतास के नए डीएफओ बने स्टेलिन फिडल कुमार
Sasaram, Rohtas | Sep 25, 2025 रोहतास के नए डीएफओ बने स्टेलिन फिडल कुमार जिला प्रशासन ने गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे करीब बताया कि रोहतास जिले में नए वन संरक्षक (डीएफओ) के रूप में स्टेलिन फिडल कुमार की नियुक्ति की गई है। वहीं अब तक रोहतास में डीएफओ के पद पर कार्यरत रहे मनीष कुमार वर्मा का तबादला बांका जिले में कर दिया गया है, जहां वे डीएफओ का कार्यभार संभालेंगे।