उतरौला: उतरौला (बलरामपुर) में उत्तर प्रदेश एटीएस की कार्रवाई के बाद जमालुद्दीन उर्फ छांगुर को जेल भेजा गया
उतरौला (बलरामपुर) उत्तर प्रदेश एटीएस की कार्रवाई के बाद भले ही जमालुद्दीन उर्फ छांगुर को जेल भेज दिया गया हो, लेकिन उसका संगठित गिरोह आज भी खुला घूम रहा है। इस गिरोह में शामिल कई गुर्गे, दलाल, प्लॉटिंग माफिया, सफेदपोश और भ्रष्ट अधिकारी अब तक जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर हैं। यही कारण है कि उतरौला सहित बलरामपुर जिले में आम जनता के बीच गहरा असमंजस और डर है।