सराड़ा: राउमावि सराडा मे उपखंड स्तरीय 75वे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में नहीं हुई सरस्वती वंदना ग्रामीणों ने एसडीएम पर जताई नाराजगी
Sarada, Udaipur | Jan 26, 2024 सराडा उपखंड स्तरीय 75वे गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन राउमावि सराडा में किया गया।ध्वजारोहण प्रकाश चन्द्र रेगर द्वारा किया गया।वही उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में सरस्वती वंदना नहीं होने से,कार्यक्रम को शॉर्ट में करने एवं किसी के भी भाषण नहीं होने से ग्रामीण एसडीएम व प्रशासन पर भड़क उठे एवं प्रशासन को खूब खरी खोटी सुनाई।गार्ड ऑफ आनर पुलिस विभाग द्वारा दिया गया।