चकिया में मोहर्रम का पर्व रविवार रात्रि 08 बजे को पूरी श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इमाम हुसैन की याद में चकिया नगर में ताजिया का जुलूस निकाला गया और जगह-जगह मजलिसों का आयोजन कर मातम किया गया।सुबह से ही ताजियों को सजाया गया और बाद से जुलूस निकलने लगे। अकीदतमंदों ने "या हुसैन" के नारे लगाते हुए करबला की कुर्बानी को याद किया।