बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के बरौरा गांव के निकट बाइक और ई रिक्शा के भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक पर सवार 25 वर्षीय राजेश पुत्र गंगाराम निवासी ककोड़ा गांव घायल हो गया। जबकि ई रिक्शा पर सवार अजय पाल पुत्र सियाराम निवासी कुढ़ा सहायपुर गांव घायल हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।