मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शनिवार को एक बजे शिमला में कहा कि मौसम विभाग ने रविवार को भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग द्वारा कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसको लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है। सराज में भारी नुकसान हुआ है और प्रभावितो की मदद की जा रही है और उन्हें राशन भेजा जा रहा है।