महमूदाबाद तहसील परिसर में सोमवार को लॉयर्स एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष सिंह पटेल रहे। मंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुरेन्द्र पटेल अध्यक्ष, अरुण यादव महामंत्री और आशुतोष कात्यायन कोषाध्यक्ष बने। मंत्री ने अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था की रीढ़ बताया।