कस्बा: तीन नए कानून आज से हुए लागू कसबा थाना में पूर्णिया के एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने नये कानून के संबंध में दी जानकारी
Kasba, Purnia | Jul 1, 2024 आज से देश में तीन नये आपराधिक कानून लागू हो गया है। इससे देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आएंगे साथ ही औपनिवेशिक काल के कानूनों का अंत हो जायेगा। सोमवार को कसबा थाना में नये आपराधिक कानून जागरूकता कार्यक्रम में पूर्णिया के एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे। उन्होंने नये कानून के बारे में कई जानकारियां लोगों के बीच साझा की।