दुधि: बभनी में ट्रक ने बाइक सवार पोस्ट-मास्टर को मारी टक्कर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बभनी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में शनिवार दोपहर में बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक की पहचान 25 वर्षीय हिमांशु निवासी हरियाणा के रूप में हुई। युवक नधीरा में डाकघर में ब्रांच पोस्टमास्टर के पद पर तैनात हैं। घटना के समय वे बाइक द्वारा नधीरा से किराए के मकान जो बभनी में है जा रहे थे।तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।