झाझा: झाझा प्रखंड क्षेत्र में उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सम्पन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा
Jhajha, Jamui | Nov 8, 2024 झाझा गणेशी मंदिर छठघाट सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र के छठघाट पर शुक्रवार की सुबह उदयीमान भगवान भास्कर को श्रद्धालुओं द्वारा अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठपूजा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न किया गया। आसमान में ज्योही पौ फटने के साथ भगवान भास्कर की लालिमा आसमान में दिखाई दिया वैसे ही छठघाट पर अर्घ्य अर्पित करने का सिलसिला जारी हो गया।