प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शहीद कॉलोनी ब्यावरा के द्वारा शहर के ब्यावरा पब्लिक स्कूल और सिगमा क्लासेस में मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे करीब नैतिक शिक्षा का जीवन में महत्व के विषय पर शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को ब्रह्माकुमारी सुमित्रा दीदी सुरेखा दीदी लक्ष्मी दीदी के द्वारा जानकारी दी गई।