इंदौर: पश्चिम बंगाल में हुई घटना के विरोध में MGM मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, हड़ताल से मरीज़ हुए परेशान
Indore, Indore | Aug 17, 2024 देशभर के अस्पताल और क्लिनिक पर डाक्टर्स 24 घंटे तक अपनी सेवाएं नहीं देंगे,इस हड़ताल का इंदौर भी असर देखने को मिला। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टाफ, प्रोफेसर, विभाग प्रमुख और मेडिकल इंटर्न ने इस हड़ताल में हिस्सा लिया और नारेबाजी करते हुए दोषी को फांसी की सजा दिए जाने और बंगाल की ममता बैनर्जी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।