फुलेरा मु. सांभर: सांभरलेक में डॉ भीमराव अंबेडकर चेतना समिति की बैठक हुई आयोजित, अंबेडकर जयंती पर विशेष सहयोग करने वालों का किया सम्मान
सांभरलेक कस्बे में आज अंबेडकर भवन में डॉ भीमराव अंबेडकर चेतना समिति की बैठक समिति अध्यक्ष विनोद दुलारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जहां अंबेडकर जयंती महोत्सव 2024 को लेकर विशेष योगदान करने वालों को सम्मानित किया गया वहीं समिति के कोषाध्यक्ष के द्वारा गत वर्ष का लेखा-जोखा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।