सीकरी ओपी क्षेत्र के पारनदी गांव निवासी तुलसी महतो (30) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव 3 मार्च को पारनदी स्थित ऊपर मोहडर के चिट्ठाही नामक खेत से बरामद हुआ। घटना से पूरे बड़कागांव प्रखंड सहित आसपास के गांवों में शोक और आक्रोश का माहौल है। विरोध स्वरूप पारनदी गांव के लोगों ने इस वर्ष होली नहीं मनाई। सूचना मिलने पर सीकरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच।