अनूपगढ़: व्यापार मंडल के नेतृत्व में नई धानमंडी के व्यापारियों ने गेहूं खरीद की नई प्रक्रिया का किया विरोध, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
व्यापार मंडल के नेतृत्व में नई धान मंडी के व्यापारियों ने आज सोमवार दोपहर 3:30 बजे एडीएम कार्यालय में एडीएम अशोक सांगवा को ज्ञापन सौंपा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा ने बताया कि सरकार ने गेहूं के खरीद में नई स्लॉट प्रक्रिया को शुरू किया है जो कि किसान और व्यापारियों के लिए काफी परेशानियों से भरी हुई है। गेंहू की सरकारी खरीद पुरानी प्रक्रिया से करे।