हुसैनगंज: बाइक चोरी होने के मामले में रफीपुर के व्यक्ति ने हुसैनगंज थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर के रहने वाले बनारसी प्रसाद के द्वारा अपनी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में प्राथमिक दर्ज कराई गई है। रोज की तरह बाइक अपने घर के बाहर लगाकर सोने चले गए थे। सुबह में जब उठकर देखा तो उनकी बुलेट मोटरसाइकिल गायब हो गयी थी। इस मामले में थाने में पहुंच कर पीड़ित के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।