अरवल: समाहरणालय सभा कक्ष में डीएम कुमार गौरव की अध्यक्षता में तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक आयोजित
Arwal, Arwal | Feb 17, 2025 सोमवार शाम 4:00बजे जिलापदाधिकारी, सह अध्यक्ष, जिला तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति कुमार गौरव की अध्यक्षता में जिला तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की समीक्षा बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सभी सदस्यों के अलावा पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित हुए। बैठक में सिविल सर्जन महेन्द्र कुमार मौजूद रहे।